चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता के साथ बैठक कर समस्या के त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया है. बैठक में खराब पड़े जल स्रोतों को जल्द से जल्द चालू करने पर विशेष जोर दिया गया. प्रमुख ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी खराब चापाकल और सोलर बोरिंग को तुरत दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को गर्मी में पेयजल संकट से राहत मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए. बैठक में मौजूद सहायक अभियंता ने भरोसा दिलाया कि विभाग इस समस्या को गंभीरता से ले रहा है और शनिवार से पूरे प्रखंड क्षेत्र में मरम्मत कर अभियान के रूप में शुरू किया जाएगा. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, शिवचरण हांसदा, बलराम मांडी, बुबाई दास समेत अन्य उपस्थित थे.



