चाकुलिया : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर 25 सितंबर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे वन्देमातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर के साथ चाकुलिया में भी संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया. शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 2500 विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने भाग लिया. विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुंझुनवाला ने किया. वहीं मनोहर लाल हाई स्कूल +2 में प्रधानाध्यापक सुभाष महतो, पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापिका मालती लागुरी, नामोपाड़ा रास मंच में लक्ष्मी नारायण दास, कामारीगोड़ा काली मंदिर में वार्ड पार्षद संजीव मांडी और पिंजरापोल सोसाइटी गौशाला में विद्यालय के सचिव अमित भारतीय के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

एनडी रुगंटा बालिका उच्च विद्यालय में भी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सामूहिक गायन हुआ. इस अवसर पर कहा गया कि संपूर्ण वंदे मातरम् का गायन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है. साथ ही यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य-आचार्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला.




