
चाकुलिया: पश्चिम बंगाल सीमा से सटे प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गंगा गांव स्थित गोटाशिला पहाड़ पूजा सादगी से समपन्न हुई.पूजारी सुदेव घोषाल ने मंत्रोच्चारण कर लोगों की पूजा करवाई.पूजा करने के लिए 40 मौजा के ग्रामप्रधान पहुंचे और सोशल डीस्टेंस का पालन करते हुए गोटाशिला मंदिर में एक एक कर प्रवेश कर पूजा की.मौके पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गोटाशिला मंदिर पहुंचकर पूजा की.उन्होंने पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना किया. पहाड़ पूजा पर ग्रामीणों की आस्था है.ग्रामिणों का मानना है की पहाड़ पूजा पर जो भी मन्नत मांगी जाए वह पूर्ण होती है,इसके साथ साथ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है.

इस कारण क्षेत्र के लोग वर्षो से पूजा करते आ रहे है.मौके पर पवन गिरी,मोहिनी मोहन महतो,उमा महतो,प्रसाद सिंह,राम बास्के,बासुदेब महतो,मिथुन कर कमेटी के उत्तम महतो,पार्थो सारथी महतो,घनश्याम महतो, हर गोबिंद सिंह,राम सिंह,समेत अन्य उपस्थित थे. जिप सदस्य भी पहुंचे मंदिर की पूजा: जिप सदस्य जगन्नाथ महतो भी गोटाशिला मंदिर पहुंचकर श्रधापूर्वक पहाड़ पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धी का कामना किया.





