
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में चलती टेंपो पर सवार एक लड़की के साथ मंगलवार की शाम छेड़खानी और छिनतई करने का प्रयास किया गया. अपराधियों ने उसके मोबाइल चलती टेंपो में छीन कर उतर कर भाग गए. इस पूरे मामले में टेंपो चालक खुद शामिल था. साकची पुलिस में इस घटना के तुरंत बाद छापामारी अभियान शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले जुगसलाई मिल्लत नगर निवासी शाहिद हुसैन उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया. इस कांड में प्रयुक्त टेंपो को भी जब्त किया गया है और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया. साकची पुलिस में सिर्फ 3 घंटे में इस कांड का उद्भेदन कर पुलिस की साख बढ़ाने का काम किया है.

जुगसलाई पुलिस ने अवैध शराब के एक को किया गिरफ्तार
जुगसलाई पुलिस ने जुगसलाई के खटीक मोहल्ला में छापामारी की और खटीक मोहल्ला निवासी बिनोद खटीक उर्फ बिनोद सोनकर को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस ने 22 बोतल विदेशी शराब, पानी का बोतल, 10 देशी शराब और 5 बोतल देशी शराब भी जब्त किया है.






