
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड में शुक्रवार की रात हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है. ओलावृष्टि से फसल के साथ साथ घर के छप्पर में लगे एसबेस्टर और टाली टूट गए है. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती प्रखंड के कुचीयाकानाली और अंधारिया गांव का दौरा कर क्षतिपूर्ति का आकलन किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर सीओ और विभागीय कर्मचारी,सीआई को साथ लेकर विधायक ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर टूटे हुए खपरैल घरों को दिखाया और जल्द ही विभागीय स्तर पर सत्यापन कर सभी को मुआवजा दिलाने की विभागीय स्तर पर मांग की. मौके पर झामुमो नेता उत्पल महतो, जंमेंजय महतो, विशाल बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.




