
चाकुलिया : चाकुलिया के टाउन हॉल में आयोजित आदिवासी संथाल राइटरस एसोसिएसन के उदघाटन समारोह में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि मंत्री चंपई सोरेन, विशिष्ट अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने संथाल एसोसिएसन के सदस्यों के साथ चाकुलिया में लगे महापुरूषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अतिथियों ने सर्वप्रथम आनंदमार्ग स्कूल स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया.

वहां से जाहेरथान पहुंचकर कल्याण विभाग से स्वीकृत जाहेरथान सौदर्यीकरण का शिलान्यास किया. वहां से मंत्री मुख्य पथ होते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर साहेबराम मांडी, आशीष गिरी, घनश्याम महतो गौतम दास, पतित दास, लखन मांडी, विशाल बारिक, राकेश महंती, देवाशीष दास, बुलबुल मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.















