
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा गांव के तुलसी दिगार, प्रतिमा दिगार, अमृता नायक व भवेश नायक दीवाली घर बनाने के लिए खेत से मिट्टी लाने गये थे. मिट्टी खोदने के क्रम में मिट्टी धस जाने से चारों बच्चे मिट्टी में दब गये और चारों घायल हो गये. सूचना पाकर परिजन बच्चों को मिट्टी से बाहर निकालकर उपचार के लिए देर साम बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया. घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,राकेश महंती, पप्पू राउत, शुभदीप दास, जदुपति राणा समेत अन्य सीएचसी पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों को बेहतर उपचार करने के लिए आर्थिक सहयोग किया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







