
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के मिश्रीकाटा गांव स्थित कूपन नदी से मंगलवार सुबह दुबराज टुडू (45) की शव को पुलिस ने नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि शव के बाहरी हिस्से पर हल्की चोट का निशान है, पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुबराज टुडू सोमवार सुबह घर से काम करने जाने की बात कहकर घर से निकला था देर रात तक घर नही लौटा तो काफी खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चला. मंगलवार सुबह कूपन नदी में शव को पानी में तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.





