
घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर रेलवे फाटक एवं डाक बंग्लो रोड के समीप सड़क के खराब होने के कारण हो रहे जलजमाव का बुधवार को घाटशिला के उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं गालूडीह जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह ने सड़क की मरमती करवाई. बरसात के इन दिनों में पानी होने से सड़क पर बने गड्ढों में जलजमाव होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. घाटशिला के ग्रामीण उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल से इस बारे में शिकायत की थी. श्री अग्रवाल एवं घाटशिला गालूडीह के जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से सड़कों का जायजा लिया एवं पानी की निकासी कर सलैग से गड्ढों को भरने का काम किया. इस कार्य से घाटशिला के स्थानीय लोग उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं गालूडीह जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह के प्रति आभार प्रकट किया.



