पोटका : हरियाणा के गुरुग्राम में हुए हादसे में मृत सात मजदूरों में से चार पोटका प्रखंड के हाथीबिंदा पंचायत के बनगोड़ा गांव के रहने वाले है. घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल में वर्तमान में चारो मजदूरों के शव घटनास्थल पर ही होने की सूचना है. मृतकों की पहचान हाथीबिंदा के टोला बनगोडा के धन्नजय महतो, भागीरथ गोप, संजीत गोप एवं मंगल महतो के रूप में हुई है. मिली जानकारी अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी कंपनी में ये चारों सिविल में मजदूर के रूप में कार्य करते थे. सोमवार शाम कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. मृतकों में दो चांडिल एवं एक राजस्थान के हैं. (नीचे भी पढे़ं)
सरस्वती पुजा के बाद कार्य हेतु गए थे गुरुग्राम, प्रखंड के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाथीबिंदा पंचायत के बनगोडा निवासी धन्नजय महतो, भागीरथ गोप,.संजीत गोप, मंगल महतो समीर महतो एवं राकेश महतो सिविल कार्य हेतु गुरुग्राम में सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी कंपनी में गए थे .इनमें से चार की मौत हो गई है .कार्य के दौरान यहां के दो मजदूर समीर एवं राकेश कुछ अन्य कार्य से बाहर गए थे जो बच गए .राकेश ने बताया कि वे इस कम्पनी में पूर्व में भी कार्य कर चुके है मकर संक्रांति में वे कार्य कर घर लौटे थे इसके उपरांत वे सरस्वती पुजा के बाद पुनः वहां काम पर लौट गए थे उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है सभी हरियाणा के लिए रवाना हो गए है. (नीचे भी पढे़ं)
परिवारों में छाया मातम, गांव मे सन्नाटा : घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक भागीरथ गोप के परिवार में पत्नी के अलावे 3 बेटी एवं 1 बेटा, धनंजय महतो का पत्नी के अलावे एक बेटा 2 साल का और एक साल का बेटा है. संजीत गोप तलाकशुदा है. इसके मां, बाप का रो रो कर बुरा हाल है. मंगल महतो के परिवार में 4 बर्ष का एक बेटा एवं पत्नी है. घटना के बाद गांव मे मंगलवार को आयोजित दो विवाह समारोह में किसी प्रकार का गाना बजाना नही हो रहा, सादे समारोह में विवाह को सम्पन्न कराया जा रहा है.


















