
धालभूमगढ़ : निदेशक एनईपी सह वरीय पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह ने धालभूमगढ़ प्रखंड का दौरा कर प्रखंड के चुकरीपारा पंचायत की पनिजिया गांव का दौरा कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली. इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा योजना से चल रहे विकास योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया और आवास निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिया है. वरीय पदाधिकारी ने प्रखंड सभागार में बैठक कर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की. प्रखंड क्षेत्र में क्रियान्वित योजनाओं के अधतन स्थिति की जानकारी ली.मौके पर पूर्व मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और रोजगार सेवक उपस्थित थे.














