
गुड़ाबांदा : जिला योजना पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी अजय कुमार ने गुड़ाबांदा प्रखंड का दौरा कर प्रखंड में चल रहे विकास कार्यो का किया निरीक्षण. उन्होंने निरीक्षण करने के पश्चात प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक किया. श्री कुमार ने मनरेगा अंतर्गत जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया. प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त कुल 15 शिकायतों का निपटारा किया गया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत 20 लाभुकों के घर-घर जा कर भौतिक सत्यापन किया. वरीय पदाधिकारी ने पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को निर्देश दिया कि पंचायत में चल रहे विकास कार्यो को ससमय योजना को पूर्ण करे और हर पंचायत में अधिक से अधिक योजना पारित कर मजदूरों को रोजगार दे.



