
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत के सोनाकोड़ा गांव निवासी विश्वनाथ हांसदा के विगत दिनों आकस्मिक निधन होने की सूचना पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती के निर्देश पर समीर सेना के संयोजक राकेश महंती गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर परिवार को सांत्वना दिया. विधायक द्वारा श्राद्धकर्म के लिए उपलब्ध कराये गये सहायता सामग्रियों को परिजनों को सौंपा.मौके पर जिला परिषद सदस्य शिवचरण हांसदा,पीकू दास,पंकज भोल,मिथुन कर,तारक घाटवारी,बिद्युत सरदार,परमेश्वर नायक, झरेश्वर नायक,आकाश दास समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



