
घाटशिला : कोविड 19 के रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा पारित नियमों को पालन कराने और बाइकर्स को परिवहन नियमों के पालन कराने के मद्देनजर गुरुवार को घाटशिला एसडीओं के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया. अभियान में एसडीपीओ, बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. पदाधिकारियों ने घाटशिला और मऊभंडार में कई दुकानों में जाकर देखा कि दुकानदार मास्क पहने है या नही या सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा है कि नही. पदाधिकारियों ने लोगों ने आग्रह किया कि कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा पारित नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करे. वही सड़क पर कई बाइकर्स को रोककर जांच की गई, बाइकर्स को मास्क पहने और हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की पदाधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया. इस दौरान कोविड 19 के नियमों का उलंघन करते दो लोगों को प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पकड़ा, उक्त दोनों पर कार्रवाई प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है.




