जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल का एक कर्मचारी अपनी निजी गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड लगाकर चल रहा है. उक्त युवक ने तो हद तब पार कर दी, जब उसने अपनी उस गाड़ी को जमशेदपुर के एसएसपी के आवास के बाहर ही लगा दिया. जब इसकी नजर मीडिया के लोगों को पड़ी तो उसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम चंद्रशेखर भूमिज है. वह काफी दिनों से परेशानी से जूझ रहा है. परेशानी से बचने के लिए उसने पुलिस का बोर्ड लगाया है. (नीचे भी पढ़ें)
वह जब वहां पहुंचा तो झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा जमशेदपुर के एसएसपी के आवास पर ही मीटिंग कर रही थी. इसके बाद उनको अंदर जाने नहीं दिया गया. लेकिन वह पुलिस की नजर से बचकर रहा और फिर से गाड़ी में पुलिस का बोर्ड लगाकर घुमता रहा.




