जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गौस नगर स्थित वार्ड नंबर 11 में गुरुवार को सड़क का शिलान्यास जनप्रतिनिधियों ने किया. इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष सिंटू सहित पार्षद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. वार्ड नंबर 11 की जनता की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क कच्ची होने के कारण बरसात के दिनों में यहां आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. सड़क निर्माण की शुरुआत होने से अब लोगों में बेहतर आवागमन और विकास को लेकर उम्मीद की नई किरण जगी है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर वार्ड नंबर 11 की इशरत परवीन ने कहा कि सड़क निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम साहब, उपाध्यक्ष सिंटू सहित सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित लोगों का तहेदिल से धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान की भी उम्मीद है. कुछ कार्यों के लिए लोगों को थोड़ा समय और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सभी समस्याओं का समाधान किए.




