चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित शिल्पी महल सार्वजनिक दुर्गा शक्ति कमेटी द्वारा इस वर्ष आकर्षक पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. इस वर्ष 14वें वर्ष का दुर्गापूजा पंडाल केदारनाथ मंदिर के प्रारूप में तैयार कराया जा रहा है. यहां दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 2011 से हो रहा है. पूजा पंडाल बनाने का कार्य जोरों पर है. कमेटी के अध्यक्ष पुलक रंजन महापात्र ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के प्रारूप के पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी ऊंचाई 50 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी. पंडाल का निर्माण चाकुलिया के रोहित दास की देखरेख में कारीगर कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
श्री महापात्र ने बताया कि कमेटी द्वारा निर्मित पूजा पंडाल लोगों को आकर्षित करेगा. उन्होंने बताया कि केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य पूजा पंडाल पहाड़ों से घिरा होगा. पूजा पंडाल में आकर्षक विद्युत सज्जा और डेकोरेशन श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा.














