बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की स्वर्गछिड़ा गांव में बीती रात हाथी के हमले से गांव निवासी गौरी मांडी 30 घायल हो गयी है. घायल महिला को तत्काल उपचार कराने के लिए ग्रामीणों ने रात में ही बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए ओड़िशा के बारिपदा रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात महिला जैसे ही घर से बाहर निकली उसपर हाथी ने हमला कर दिया जिससे उसकी एक पैर टूट गया है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव बढ़ गया है और कई हाथी क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं. हाथियों के आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं और हाथियों के आतंक से घर में ही कैद है. हाथियों को भगाने की दिशा में वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि हाथियों को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके.




