नयी दिल्ली: बिहार के बाहुबली सह पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई मामले में दिवंगत जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बिहार सरकार को नोटिस भेजा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार से व अन्य संबंधित लोगों से जवाब मांगा है.(नीचे भी पढ़े)
दरअसल आनंद मोहन की रिहाई मामले में दिवंगत जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बिहार सरकार को नोटिस भेजा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार से व आनंद मोहन दोनों से जवाब मांगा है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेके महेश्वरी की बेंच में इस मामले में सुनवाई की गयी.




