
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की खेड़ूआ पंचायत के दुधकुंडी गांव में विगत दो -तीन दिनों से एक हाथी गांव में विचरण कर रहा है. हाथी ने तीन चार एकड़ जमीन में लगे सब्जी की फसल को पैरों तले रौंद कर नष्ट कर दिया है. इससे किसान को हजारों का नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों ने हाथी द्वारा गांव में विचरण करने और फसल नुकसान करने की जानकारी विधायक समीर महंती को दी है. सूचना पाकर विधायक गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ हाथी द्वारा किये गये फसल नुकसान का जायजा लिया.
ग्रामीणों ने विधायक समीर माहंती से हाथी को गांव से दूर भगाने की मांग की. मौके पर विधायक ने वन विभाग के पदाधिकारी से दूरभाष पर बातकर हाथी को गांव से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की बात कही. वही हाथी द्वारा किये गये फसल नुकसान की जानकारी देकर किसान को जल्द से जल्द फसल नुकसान राशि उपलब्ध कराने की बात कही है. इस अवसर पर अनिल साव,लालमोहन मुर्मू,जितेंद्र ओझा,कमल दत्त,राजेश मिश्रा,सुकुमार सिंह,रबी सिंह,देवू सिंह,बिकास माझी,उत्तम नायक,झंटू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.




