बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया गांव से सटे जंगल में शनिवार की सुबह दो हाथियों को देखा गया है. दोनों हाथी भूतिया जंगल में शरण लिए हुए है. हाथियों के आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं वहीं क्षेत्र के किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. किसानों ने कहा कि अभी क्षेत्र में धान रोपनी का कार्य काफी तेजी से हो रहा है. किसान किसी तरह वर्ष में एक बार धान की खेती करते हैं जिससे सालों भर परिवार का भोजन चलता है. किसानों ने कहा कि क्षेत्र में हाथियों के आने जाने से किसान फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कहा कि वे सभी हाथियों से अपनी फसल की सुरक्षा कर पाएंगे कि नहीं की चिंता सता रही है. किसानों ने कहा कि वन विभाग कर्मी हाथियों को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो. वहीं चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के राजाबासा गांव से सटे साल जंगल में भी हाथियों का दल विगत कई दिनों से शरण लिए हुए है.




