चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में ओझा द्वारा एक लड़की को झाड़-फूंक करने के दौरान गलत नियत से कार्य किया जा रहा था. इस संबंध में परिजनों ने उक्त ओझा के खिलाफ चाकुलिया थाना में मामला दर्ज करवाया था. परिजनों के आवेदन पर थाना में बैकुंठपुर गांव निवासी ओझा रॉयल हेम्ब्रम के खिलाफ पोक्सो एक्ट और क्राफ्ट प्रफेशनल एक्ट 2001 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उक्त ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उक्त ओझा द्वारा लड़की के साथ झाड़-फूंक करने के दौरान गलत नियत से उसे निवस्त्र कर विष निकालने के क्रम में गलत हरकत किया था, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने ओझा के घर से झाड़-फूंक करने वाले सामग्री माला, बेंत, मादुली, सिंदुर समेत अन्य सामग्री को जप्त किया है.




