चाकुलिया : चाकुलिया बाजार क्षेत्र में हाथियों का उत्पात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बीती रात एक हाथी प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रवेश कर पुराने क्वाटर की दीवार को ध्वस्त कर दिया है. हाथियों के आने से बाजार क्षेत्र के ग्रामीण भी दहशत में है. ज्ञात हो कि हाथी विगत कई दिनों से प्रखंड कार्यालय परिसर और बाजपेई नगर कॉलोनी में प्रवेश कर काफी उपद्रव मचा रखा है. हाथियों के कारण अब नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र के लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार हवाई पट्टी से सटे जंगल में 15-20 जंगली हाथी शरण लिए हुए है. यही हाथी रात होते ही प्रखंड परिसर और बाजपेई नगर में प्रवेश कर रहें हैं. वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम भी इन हाथियों को खदेड़ने में जुटे हुए हैं परंतु हाथी हवाई पट्टी से सटे जंगल में ही डेरा डाले हुए हैं.











