चाकुलिया : झारखंड राज्य वन सेवा संघ के आह्वान पर चाकुलिया के वनरक्षियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. वनरक्षी प्रदर्शन के दौरान वन क्षेत्र कर्मी संवर्ग नियुक्ति नियमावली 2014 अलाभकारी संशोधन बंद करो, झारखंड राज्य वन सेवा वनपाल के पद पर सीधी नियुक्ति की साजिश बंद करो सहित अन्य नारे लगा रहे थे. संघ ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि हम लोगों के नियुक्ति नियमावली के आधार पर ही प्रोन्नति दें अन्यथा आगे चलकर और जोरदार आंदोलन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कल्याण प्रसाद महतो, उत्तम भकत, विप्लव कुमार, भादु राम सोरेन, किरण मंडल, अनूप बेरा, सुकलाल टुडू, मुकेश गोराइ, कृष्ण कुमार टुडू, अजीत मुर्मू, शिव चरण हेंब्रम, चितरंजन टूडू, किशोर करण महतो समेत अन्य उपस्थित थे.











