
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव निवासी 45 वर्षीय मोती लाल महतो को बुधवार की सुबह जंगली हाथी ने पटक कर जख्मी कर दिया है. वह शौच करने के लिए घर से निकला था. तभी जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया और पटक दिया. घायल अवस्था में ग्रामीण उसे उठाकर घर ले गए और 108 एंबुलेंस को सूचना दी. 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए उसे चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. उसका बाया पंजरा और दाहिना हाथ टूट गया है. सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी सीएचसी पहुंचे. प्रभारी वनपाल कल्याण महतो ने तत्काल इलाज के लिए घायल व्यक्ति की पत्नी मालती महतो को 4 हजार रूपये दिए. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है. परिजन उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले गए हैं. ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में हाथियों के दल के आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं और हाथियों के भय से ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. आए दिन हाथियों के दल किसी ना किसी गांव में प्रवेश कर उत्पात मचा रहे हैं और फसलों को रोंद रहें हैं इससे किसानों को भारी नुक्सान हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

जंगली हाथियों के आतंक से किसान परेशान, हाथियों ने फसलों को खाकर और रैंदकर किया बर्बाद – चाकुलिया प्रखंड की पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव में 14 जंगली हाथियों के एक दल ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया है. जंगली हाथी रात भर धान और सब्जी की फसलों को रौंदते रहें और खाते रहे. ग्रामीण हाथियों के भय से अपने अपने घरों में दुबके रहे. हाथियों ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. उपद्रव मचाने के बाद हाथी पास के जंगल में शरणागत हैं.
हाथियों ने गांव के बाजून मांडी और आचल मांडी के खेत में केला, झिंगा और करेले की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया है. ग्राम प्रधान सुबोध मुर्मू के खेत के पास काट कर रखी गयी धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर नष्ट कर दिया है. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. खबरों के मुताबिक हाथियों ने केंदाडांगरी गांव में भी उपद्रव मचाया है. हाथियों के कारण इस इलाके के ग्रामीणों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों के मुताबिक जंगली हाथी दिन भर पास के जंगलों में रहते हैं और शाम होते ही राम में गांव में घुसकर उत्पात मचाने लगते हैं.















