घाटशिला : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया. मऊभंडार स्थित शहीद बेदी पर सैन्य परंपरा के अनुरूप कारगिल के शहीद जवानों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भारत माता की जय के नारे लगाए गए. शौर्य चक्र से सम्मानित मोहम्मद जावेद ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को हराकर कारगिल की लड़ाई जीती थी. (नीचे भी पढ़े)

करीब दो माह तक चली कारगिल वॉर में 523 भारतीय जवान शहीद हुए थे और 1300 से ज्यादा जवान घायल हुए थे. कारगिल की लड़ाई कई मायनों में ऐतिहासिक था. इस मौके धानो टुडू, सुनाराम सोरेन, डी के दास, जसपाल सिंह गिल, जीवन हेंब्रम, हेमंती मुर्मू, प्रकाश छेत्री, जय देव सिंह, लोरेटो विद्यालय के प्राचार्य मुकुल महापात्रा समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.




