जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकई ब्रिज के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इस संबंध में बताया जाता है कि चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई . उधर जैसे ही स्कूटी चालक को पता चला की गाड़ी से कुछ जला हुआ दुर्गंध आ रहा है. युवक ने स्कूटी रोकी और गाड़ी से जैसे उतरा की अचानक गाड़ी ब्लास्ट हुआ. देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई.(नीचे भी पढ़े)

उधर स्कूटी के ब्लास्ट होते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए. हालांकि इसकी सूचना दमकल को दी गई. मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची, तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि युवक कदमा का रहने वाला है. घटना के बाद पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. आखिर स्कूटी मे आग लगने के बाद ब्लास्ट किन कारणों से हुआ.




