घाटशिला : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. घाटशिला एवं मऊभंडार के कई युवा भाजपाइ रैली में शामिल हुए. इस रैली में विशेष कर भाजपा महिला मंडल के सदस्यों का काफी योगदान रहा. इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला डे, जिला मंत्री दिनेश बाल्मीकि, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सिंह साकेत कुमार आयुष सिन्हा, शिव सिन्हा, साहिल आनंद, आलोक सिंह, सुजल सिंह, नीतीश कुमार, लाल्टू दास, चंचल दास, शुभम सोनी, सूरज सोनी, सायन सेन, पीकू सेनापति समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.





