
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठी है. बारिश होने के बाद बहरागोड़ा प्रखंड के मधुआबेड़ा, चड़कमारा, गोहालडीही, बेंन्दा, कोटशोल, माटिहाना, मौदा, महुलडांगरी, पाथरी, बामडोल, समेत कई गांवों में धान रोपनी का कार्य तेजी से शुरू हो गया है. मगर यह खेती कार्य बारिश नहीं होने की वजह से देर से रोपनी कार्य प्रारंभ हुआ है. बहरागोड़ा कृषि प्रधान क्षेत्र के रूप में जाना जाता है. यहां 75 प्रतिशत लोग किसान है, मगर 5 प्रतिशत किसानों ने ही अब तक अपने खेतों में धान रोपाई का कार्य शुरू किया है. बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखे पड़े हुए थे, लेकिन अब बारिश के आसार दिखने पर किसान तेजी से खेती के कार्य में जुट गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
किसानों का कहना है कि धानरोपनी में तेज़ी बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली है. धान की रोपनी में तेजी आ गयी है. खेतों में पानी नहीं रहने से बिचड़ों में ग्रोथ कम होने लगा था. किसानों को उम्मीद है कि सावन ने साथ दिया तो खेती अच्छी हो जाएगी. वहीं जहां बारिश कम हुई वहां पर्याप्त नमी आ गयी है. इसलिए किसान क्यारियां बनाकर धान की रोपनी करने की तैयारी में जुटे हुए हैं.














