जमशेदपुर : जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की पांच छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गयी, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है. फूड पॉइजनिंग की शिकार छात्राओं में पूर्णिमा महतो, मनीषा, दयावती प्रमाणिक, अष्टमी महतो और प्रियंका महतो शामिल है. हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. (नीचे भी पढे़ं)

उधर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि नाश्ते में विलंब के कारण छात्राओं को उठक- बैठक कराया गया जिससे उनकी तबीयत खराब हुई. जबकि प्रबंधन ने मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया है. फिलहाल सभी छात्राओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है.



