सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के गुरु प्रदत्त शिक्षा एवं सनातनी परंपराओं के आलोक में समर्पित श्री विद्या परिवार द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर गम्हरिया ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में शिव पूजन एवं महाभोग वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न इस आयोजन में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पूजन-अभिषेक किया गया, जिसके उपरांत श्रद्धा और भक्ति से तैयार शिव प्रसाद (महाभोग) का वितरण किया गया. यह प्रसाद शिव कृपा से निर्मित एवं विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सेवा हेतु तैयार किया गया था. (नीचे भी पढे़ं)
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री विद्या परिवार की सेवा भावना देखते ही बनती है. संगठन के सदस्यों ने न केवल गम्हरिया बल्कि जमशेदपुर से लेकर रांची तक के प्रमुख शिवालयों में भ्रमण कर शिव भक्तों के बीच शिव प्रसाद का वितरण कर पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई. श्री विद्या परिवार का यह सतत प्रयास रहा है कि सनातनी संस्कृति, सेवा, श्रद्धा और समर्पण के भाव को जन-जन तक पहुंचाया जाए. इसी कड़ी में संगठन के सदस्यों ने स्थानीय आमजन, श्रद्धालुओं और विशेष रूप से शिवभक्तों के बीच जाकर प्रेम, भक्ति एवं सेवा भाव से युक्त शिवप्रसाद का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)
यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बना, बल्कि समाज में सनातनी संस्कारों की पुनःस्थापना और धर्म के प्रचार-प्रसार का माध्यम भी सिद्ध हुआ.



