चाकुलिया: श्रावण माह के तीसरे सोमवार के अवसर पर चाकुलिया के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भगवान शिव की पूजा करने और जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग कतार में लगकर बारी बारी से भगवान शिव की पूजा की. वहीं चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला पहाड़ पर स्थित गोटाशिला बाबा थान मंदिर में आज भक्तों की भक्ति देखने को मिला. दर्जनों कांवरियां कांवड़ में जल भरकर धालभूमगढ़ स्वर्णरेखा नदी से पैदल चलकर गोटाशिला बाबा थान मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक किया. मौके पर की युवा शिव के रूप में सज धजकर हाथों में त्रिशूल लिए नाचते झूमते मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा की. (नीचे भी पढ़ें)

कमेटी ने कांवरिया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया – गोटाशिला बाबा थान में जलाभिषेक करने पहुंचे कांवरिया और श्रद्धालुओं के बीच मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मुखिया जादू नाथ हेम्ब्रम, पंसस मोहिनी मोहन महतो, तरूण महतो, उत्तम महतो, चित्त महतो, ललित महतो, जंतू महतो, सुजीत महतो, भवतोष महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



