जादूगोड़ा : गैस सिलिंडर की कीमत में हाल में 50 रुपये की हुई वृद्धि को लेकर जनमानस में भारी असंतोष देखा जा रहा है. इधर सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धेश्वर सरदार मानते हैं कि गैस सिलिंडर आम जनता की सहूलियत के लिए लाया गया था. लेकिन इसकी कीमतों में लगातार वृद्धि का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. आलम यह है कि गरीब परिवार के घरों से गैस सिलेंडर गायब हो रहे हैं या शोभा की वस्तु बनते जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
जादूगोड़ा मोड़ निवासी रंजीत राम कहते हैं कि पहले से ही गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हुए थे, अब उस पर 50 रुपये की वृद्धि से लोगों के घर का बजट गड़बड़ा जाय़ेगा. ऐसे में लोगों को भोजन में कटौती करनी होगी. वीरग्राम के विश्वनाथ महतो कहते हैं कि दाम बढ़ने से गरीब लोग गैस सिलिंडर का उठाव नहीं कर पा रहे हैं. महंगाई की वजह से उज्ज्वला योजना से भी लोग गैस का उठाव नहीं हो रहा है. उनके सिलिंडर अमीरों के काम आ रहे हैं.



