बोकारो:झारखंड समेत त्रिपुरा मेघालय मिजोरम में भाजपा की जीत तथा विभिन्न उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के उसी में खुशी में आज बोकारो विधायक के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कार्यकर्ता को बधाई दी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली के पूर्व इस खुशी के अवसर पर एक दूसरे पर रंग अबीर, मिठाई खिलाकर बधाई दी. झारखंड उपचुनाव में रामगढ़ की जनता ने वर्तमान सरकार से अपना विश्वास हटाकर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी सुनीता चौधरी को प्रचंड बहुमत देकर जीत हासिल कराया. विगत 3 सालों में जिस तरह का झारखंड की स्थिति है वह वह वह यहां हर रोज लूट हत्या बलात्कार खनिज संपदा की लूट हो रही है अधिकारी प्रशासन सभी मौन ऐसा लगता है की अपराधी और प्रशासन एक दूसरे से मिले हुए.(नीचे भी पढ़े)
आने वाले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए जनता ने अपना मत दिया है जनता भी चाहती है झारखंड में फिर से इंडिया की सरकार बने ताकि जो विकास झारखंड की रुकी है उसकी रफ्तार तेज हो जो विश्वास जनता की टूटी है फिर से वह विश्वास जनता को एक सशक्त राज्य के रूप में एक विकासशील राज्य के रुप में झारखंड जाना जाए.इस जीत के साथ भाजपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले आने वाले लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव में हम प्रचंड जीत हासिल करेंगे.लोकसभा के सभी 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत होगी. इसी लक्ष्य के साथ हम सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कार्य करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
आजसू पार्टी ने रामगढ़ उपचुनाव जीत पर मनाया जश्न

रामगढ विधानसभा में उपचुनाव में एनडीए से आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी की ऐतिहासिक जीत पर चास के जोधाडीह मोङ में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव दुर्गाचरण महतो ने कहा कि ये जीत रामगढवासियों के साथ साथ पूरे झारखंड की जीत है. उन्होंने कहा सरकार के 3 साल के कार्यकाल में सिर्फ लूट,भष्टाचार के आलावा कोई काम नही हुआ. ये झारखंड सरकार की करारी हार है. पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रकाश शर्मा ने कहा कि बेरोजगार को रोजगार देने में ये सरकार नाकाम रही है. सरकार सिर्फ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बङी बङी बातें करती है उसके विपरीत धरातल पर शून्य साबित हुई है. उसी का कारण रामगढ वासियो ने महागठबंधन सरकार को नकार दिया है,आने वाले चुनाव 2024 में सरकार का सुफङा साफ हो जाएगा.उन्होंने इस जीत के लिए समस्त रामगढवासियो के साथ साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ता ओं को शुभकामनाए दी.



