रामगोपाल जेना/चाईबासा : सांसद गीता कोड़ा के विद्युत विभाग प्रतिनिधि ने आज विद्युत अधीक्षण अभियंता केके सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें विद्युत संबंधी जन समस्याओं की जानकारी देते हुए विद्युत बिल वसूली में तत्काल छूट दिये जाने की मांग की. अधीक्षण अभियंता ने कहा कि जले ट्रांसफॉर्मरों को बदलने के लिए विभाग ने अपनी ओर से गाड़ी उपलब्ध करा दी है, अब ग्रामीणों को ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने में और जले ट्रांसफार्मर बदली करने में असुविधा नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी 25, 63 या 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर जले हुए हैं, संज्ञान में आने पर उन्हें शीघ्र बदल दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिन मुहल्लों एवं टोलों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है, उनमें भी बिजली जल्द पहुंचायी जायेगी.



