
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने सभी मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान सभी रोजगार सेवक को अपने पंचायतों में चल रहे मनरेगा योजना फार्म पोंड, शेड, शौचालय को ससमय पूर्ण करते हुए क्लोज करने की बात कही है. कहा कि फेज 1 और फेज 2 के स्कीमों का जिओ टैग करने का आदेश दिया गया है. इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा राजेश कुमार श्रीवास्तव ,सहायक अभियंता संतोष कुमार, कनीय अभियंता शशि शेखर ठाकुर,धनंजय कुमार सहित अन्य पंचायतों के रोजगार सेवक उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



