
घाटशिला : भाजपा युवा मोर्चा के जिला कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा कमेटी ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रतिघात दिवस कार्यक्रम के तहत धरना दिया. धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मोर्चा के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने कहा कि राज्य में चल रही हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. कहा कि चुनाव के पूर्व हेमंत सोरेन ने युवा और ग्रामीणों से कई वादा किया था, परंतु सरकार बनने के एक वर्ष बाद भी हेमंत सरकार ने चुनाव में किये वादे पर एक पर भी पहल नही किया है.
राज्य में युवा बेरोजगार हो रहे हैं रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं. कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में सभी अनुबंध कर्मी आंदोलन के मूड में है, कहा कि सरकार ने नयी नियोजन नीति बनाये बगैर ही पूर्व की बनी नियोजन नीति को निरस्त करने का काम किया है. सरकार अपनी किये वादे को पूरा करे लोगों को उनका हक और अधिकार देने का काम करे नही तो भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी दिनेश शर्मा, गोपन परिहारी, मनोज सिंह, हिमांशु मिश्रा, कैलाश मेहता, राहुल पांडेय, विक्रम सिंह, गोपाल पटनायक समेत अन्य उपस्थित थे.





