पटमदा : बोड़ाम प्रखंड की कुइयानी पंचायत अंतर्गत मुचीडीह गांव की मेधावी छात्रा वर्षा महतो ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद् द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. वर्षा ने 81.25 अंक प्राप्त कर कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) में 922वां तथा कैटेगरी रैंक 371 हासिल की है. इस उपलब्धि के आधार पर उसका झारखंड के किसी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन लगभग तय माना जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

वर्षा की सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. उसके पिता मिहिर महतो किसान हैं, जबकि माता मौपाली महतो गृहिणी हैं. वर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, टैलेंट सर्च एकेडमी के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर मेहनत को दिया है. वर्षा का कहना है कि यदि विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य तय कर अनुशासन और ईमानदारी के साथ तैयारी करें, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है. उन्होंने बताया कि उनका सपना इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक सफल इंजीनियर बनना है, ताकि वह समाज और देश के विकास में योगदान कर सके. (नीचे भी पढ़ें)
वर्षा की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, समाज के प्रबुद्ध लोगों और ग्रामीणों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. उसकी सफलता ने क्षेत्र के विद्यार्थियों में नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाया है. सीमित संसाधनों के बावजूद वर्षा की यह उपलब्धि साबित करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. बोड़ाम की इस बेटी ने अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है.




