गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा में विगत दिनों पहले अज्ञात द्वारा छह सोलर प्लेट चोरी करने के खिलाफ थाना में 9 दिसंबर 2022 को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने सोलर प्लेट चोरी मामले के आरोपी चंदन मुर्मू (28 साल) ओड़िशा के झारपोखरिया निवासी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इस चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी किए गए छह सोलर प्लेट आरोपी के घर के पीछे झाड़ी के नीचे पुआल से ढंक कर रखा था, जिसे बरामद कर लिया गया है.




