बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव के संकीर्तन की तैयारी में कमेटी जुटें हुए है. यह इस क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है. 27 फरवरी से हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 26 फरवरी को अधिवास होगा, जबकि 27 फरवरी से हरि नाम संकीर्तन आरंभ होगा. 27 फरवरी के दोपहर 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक महिला संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन किया जाएगा. संकीर्तन के अंतिम दिन 1 मार्च को दधि उत्सव और प्रसाद वितरण किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
सदस्यों ने बताया कि उक्त सोलह पहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन में प्रतिदिन पश्चिम बंगाल और झारखंड की महिला और पुरुष संकीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार जाना, उपाध्यक्ष प्रबीर मंडल, शांतनु नायक सह सचिव दीपक कुमार जाना, कोषाध्यक्ष दुर्गा पद मुंडा, सदस्य शरद चंद्र मुंडा, अरिजीत जाना, बिजन बिहारी षंड, विश्वजीत नायक, तपन बेरा, प्रबीर मुंडा, विजु बेरा, देवदत्त बेरा, प्रकाश धाउड़िया, आलोक नाथ, हेब्रम निताई बेरा समेत अन्य सदस्य संकीर्तन की तैयारियों में जुटे हुए हैं.




