
घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में हजरत ईरफान साह बाबा का 51 को सलाना उसे सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर मुस्लिम बस्ती उर्स कमेटी की ओर से ईरफान साह बाबा के मजार पर माल्यापर्ण किया गया. इसके बाद घाटशिला, साड़पुस, मउभंडार, मुसाबनी, धालभूमगढ़, जमशेदपुर, खड़गपुर समेत अन्य स्थानों से आगे सैकड़ो लोगों ने बाबा के मजार पर चादरपोशी किया. इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मो. मुसीर एवं सचिव कमाल हुसैन ने बताया कि बाबा की मजार पर पर जो आकर मन्नत मांगते है, वह मन्नत जरूर पुरी होती है. उर्स के मौके पर झारखंड के ही नहीं, ओड़िसा और बंगाल से लोग आकर चादरपोशी करते है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन रविवार को कुरानखानी का आयोजन किया गया. दूसरे दिन सोमवार को चादरपोशी के साथ साथ लंगर का आयोजन किया गया. इस मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाये गये थे. इस मौके पर अब्दुल गफ्फार, शेख मतलुब, मो. अनसार, शेख साहबउद्दीन खादिम, शेख बबलू समेत कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे.











