
चाकुलिया : गुड़ाबांदा प्रखंड की बालिजुड़ी पंचायत के नायकानशोल गांव में बुधवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने 550 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के हर प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव में पहुंच कर जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराया है। अब तक वे अपने लोकसभा क्षेत्र में 14 हजार जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध करा चुके हैं और आगे भी वे जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण करेंगे। (नीचे भी पढ़ें व देखें वीडियो)
सांसद श्री महतो ने कहा कि कि वे एक जनसेवक की तरह क्षेत्र के लोगों को सेवा कर रहे हैं। ग्रामीण अपनी समस्या उनके समक्ष रखें, उसका वे जल्द समाधान करने का प्रयास करेंगे। श्री महतो ने कहा कि उनका हमेशा ही प्रयास रहा है कि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध करा सकें। इन दिनों क्षेत्र में कड़ाके की कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल का वितरण कर रहे हैं, ताकि कोई भी गरीब परिवार ठंड से ठिठुर कर रात ना गुजारे। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, सरोज महापात्रा, लखन मांडी, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टी, सुनाराम हांसदा, परमेश्वर हेम्ब्रम, चंदन सीट, गौर पात्र, देवदास पाल, देवाशीष करन, कुनाराम मांडी, चांदराय हांसदा, जयपाल मुंडा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



