गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के सुंदरकनाली के पास हाइवे पर मंगलवार को स्वासपुर कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी के एसआई जेम्स टोप्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गये. जानकारी के अनुसार एसआई जेम्स टोप्पो रांची से बाइक संख्या जेएच 01 एफआर 3374 से स्वासपुर कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे. इस दौरान पीछे से आ रहे फर्स्ट चॉइस कॉन्क्रीट कंपनी की मिक्सर मशीन वाहन संख्या जेएच 01 ई डी 6297 ने अचानक टर्न ले लिया और एसआई जेम्स टोप्पो अनियंत्रित होकर गिर गये. घटना में एसआई जेम्स टोप्पो बाल-बाल बच गये लेकिन बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इधर, सूचना पर गालूडीह पुलिस और स्वासपुर कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा मौके पर पहुंचे. इसके बाद दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया.














