बहरागोड़ा: बहरागोड़ा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल के नेतृत्व में गुरूवार को मोर्चा की सदस्यों ने बहरागोड़ा थाना पहुंचकर जवानों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया. महिलाओं ने जवानों की आरती उतारी,ललाट पर तिलक लगाकर हाथों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाईयों की लंबी आयु की कामना की. (नीचे भी पढ़े)
वहीं अधिकारियों और जवानों ने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया. मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़,जिला उपाध्यक्ष ज्योत्स्ना मयी बेरा,अर्चना दास,शुक्ला बेरा,राज कुमार कर,गौरव पुष्टी,गौरी शंकर महतो,कविन्द्रनाथ कुंडू, प्रह्लाद घोष,ननिगोपाल साव,सुमंत श्यामल समेत अन्य उपस्थित थे.



