गालूडीह: गालूडीह थाना के पास हाइवे पर शनिवार को लोहे का सामान लदा एक टेंपो अनियंत्रित होकर हाइवे के बीचोबीच पलट गया. घटना में चालक बाल-बाल बच गया. जानकारी के अनुसार टेंपो संख्या डब्ल्यूबी 25एल 7757 घाटशिला से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान गालूडीह थाना के पास पीछे से एक ट्रक ओवरटेक करने लगा. आगे जा रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलट गया. इधर, सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से टेंपो को किनारे कराया. कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा.



