बहरागोड़ा : बहरागोड़ा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना ने लोगों को चौंका दिया, जब सालझाटिया निवासी स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा की कार अनियंत्रित होकर धान के खेत में जा घुसी. यह हादसा गम्हरिया पंचायत के छोटा सीरसी गांव के पास हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राणा पश्चिम बंगाल के पश्चिम बंगाल स्थित मिदनापुर से सोना खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे खेत में जा गिरा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. राणा की बात यह रही कि वाहन के बुरी तरह टूटने के बावजूद एक खरोंच तक नहीं आई. कार में मौजूद करीब 8 से 9 लाख रुपये मूल्य का सोना भी पूरी तरह सुरक्षित रहा. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और ‘चमत्कारी’ बचाव की चर्चा शुरू हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षित तरीके से क्षतिग्रस्त कार को खेत से बाहर निकलवाया. प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी टक्कर या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है. व्यवसायी शैलेंद्र राणा ने बताया कि वे व्यापारिक कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया. “हादसा कैसे हुआ, समझ नहीं पाया. भगवान की कृपा से मैं और सामान सुरक्षित हैं,” उन्होंने कहा. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. इलाके में इस घटना को लेकर लोगों के बीच राहत और कौतूहल दोनों का माहौल है.




