गालूडीह: दारिसाई स्थित राधा कृष्ण मिलनकुंज मंदिर में शनिवार को अष्ट मंगला पर विशेष पूजा अर्चना हुई. पुजारी सुखदेव दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. देर रात तक श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए झूमते रहे. मंदिर परिसर बीच-बीच में हरे कृष्ण हरे राम गूंजता रहा. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
मालूम हो कि चतुर्थ नवकुंज की शुरुआत 12 गंदा दिवस के साथ हुई थी और 13 मार्च से हरिनाम प्रारंभ हुई थी. आठ दिन बाद शनिवार को अष्ट मंगला पर विशेष पूजा अर्चना की गयी. इस मौके पर पुजारी सुखदेव दास, बासंती प्रसाद सिंह, सृष्टिधर महतो, उमा पद गोप, गोपीनाथ शीट, भास्कर पात्र, मनोज सिंह, सुबोध गोराई, चैतन्य गोराई, तपन चंद, दीपंकर भकत, बबलू महतो, पूर्ण चंद्र कर्मकार, बिमल दास, चंद्र मोहन दास, निधु दास, प्रभाकर दास, रामु महतो, गुरुप्रसाद भकत, बापन दास, चिन्मय महतो, श्यामा पद महतो, अनुपम चंद, अरुण महतो आदि उपस्थित थे.



