गालूडीह: अंबेडकरवादी अनुसूचित जाति कल्याण समिति हेंदलजुड़ी पंचायत की ओर से मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया किया. इस अवसर पर हेंदलजुड़ी गांव से भव्य बाइक रैली निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. बाइक रैली हेंदलजुड़ी से निकलकर पूरे गालूडीह क्षेत्र का भ्रमण किया. वहीं, समिति द्वारा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित क्विज प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया था.(नीचे भी पढ़े)
जिसमें से कुल 21 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान शरबत, गुड़-चना और खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनित कुमार माझी, आकाश माझी, अचिंत रजक, धनीराम टुडू, अर्जुन माझी, राजीव माझी, प्रशांत माझी, जयंत माझी, श्यामू टुडू, अरूप कुमार धाउड़िया, मिथुन राजक वरुण, समरेश, कमलेश, राहुल, किशोर, सजल, रोहित, काजू, गोपाल, बापन, मानव एवं कैलाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा.














