चाकुलिया: चाकुलिया के लघु उद्योग संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को सचिव दीपक झुनझुनवाला के नेतृत्व में विधायक समीर मोहंती से मिलकर ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने कहा की विगत दो दिन पूर्व प्रशासन द्वारा चाकुलिया में सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री लगाया है.कहा कि चाकुलिया एक छोटा सा औद्योगिक कस्बा है यहां राइस मिल और साबुन के कारखाने है. यहां का अधिकांश माल आस पास के कस्बों से गाड़ी लेकर माल बेचने और खरीदने आते हैं.(नीचे भी पढ़े)
कहां कि ऐसे में सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री रहेगा तो यहां व्यापार और मजदूरों पर असर पड़ेगा. कहां कि चाकुलिया हाथी प्रभावित क्षेत्र है यहां लोडिंग और अन लोडिंग का काम दिन में ही होता है. बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाए तो ट्रैफिक व्यवस्था ठीक हो जाएगी.साथ ही प्रतिनिधि के सदस्यों ने आग्रह किया है कि इन समस्याओं को ध्यान में लेते हुए उचित मार्गदर्शन प्रशासन को देकर जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की. विधायक ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान करेंगे. इस मौके पर परमेश्वर रूंगटा, विशाल लोधा, सुभाष लोधा, केशव रूंगटा, विनय रूंगटा समेत अन्य उपस्थित थे.



