जमशेदपुर: जमशेदपुर के सामाजिक संस्था केसरी सेना ने शहीद दिवस पर आरपी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में काफी संख्या में युवाओं ने बढ़- चढकर हिस्सा लिया. शिविर में कुल 118 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इससे पूर्व में वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर आजसू नेता कन्हैया सिंह, भाजपा नेता धर्मेद्र प्रसाद, झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी, सन्नी सिंह, विनोद उपाध्याय, कौलेश्वर पांडेय, मुन्ना सिंह, नीतीश कुमार, संस्था के अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद, बिट्टू सिंह ,मोनू तिवारी, विशाल सिंह, सुधाकर, रंजन पांडे, दीपक सिंह, अमर तिवारी, रजनीश तिवारी, सिट्टू सिंह समेत संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे.



